अब्राहम लिंकन के प्रेरक विचार Abraham Lincoln Quotes in Hindi

अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति  Abraham Lincoln का जीवन संघर्षों से जूझते हुए बीता लेकिन उसके बाद भी उन्होंने जीवन में वो मुकाम हासिल किया जो बिरले लोगों को हासिल होता है| इसीलिए उनका जीवन पूरी दुनियां के प्रेरणा का श्रोत बना| उनके अनमोल विचार हमें जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित करते हैं| आईये जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचारों को जो हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का हौसला देते हैं|

Abraham Lincoln Quotes in Hindi

Motivational Thoughts of Abraham Lincoln in Hindi- अब्राहम लिंकन कथन 


Name: Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन


Born: February 12, 1809 Hodgenville, Kentucky, U.S.


Died: April 15, 1865 (aged 56) Washington, D.C, U.S.


Nationality: American


Field: Lawyer, politician


अब्राहम लिंकन के प्रेरक कथन- Inspiring  Thoughts of Abraham Lincoln in Hindi 

Quote 1. You can’t escape the responsibility of tomorrow by evading it today.

In Hindi: आप आज टाल –मटोल करके कल की जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकते|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 2. Am I not destroying my enemies when I make friends of them?

In Hindi: शत्रुओं को मित्र बनाकर क्या मैं उन्हें नष्ट नहीं कर रहा हूँ|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 3. Nearly all men can stand adversity, but if you want to test a man’s character, give him power.

In Hindi: लगभग सभी लोग गरीबी से जूझ सकते हैं, लेकिन यदि आप किसी के चरित्र का परिक्षण करना चाहते हैं तो उसे शक्ति दीजिये|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 4. Common looking people are the best in the world: that is the reason the Lord makes so many of them.

In Hindi: साधारण दिखने वाले लोग ही दुनियां के सबसे अच्छे लोग होते हैं| इसी वजह से भगवान् ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 5. When I do good, I feel good. When I do bad, I feel bad. That’s my religion.

In Hindi: जब मैं अच्छा करता हूँ, मैं अच्छा महसूस करता हूँ| जब मैं बुरा करता हूँ, मैं बुरा महसूस करता हूँ| यही मेरा धर्म है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 6. Character is like a tree and reputation like a shadow. The shadow is what we think of it: the tree is the real thing.

In Hindi: चरित्र एक वृक्ष है, और प्रतिष्ठा एक छाया है| हम हमेशा छाया कि सोंचते हैं लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 7. A woman is the only thing I am afraid of that I know will not hurt me.

In Hindi: औरत ही एक मात्र ऐसा प्राणी है जिससे मैं ये जानते हुए भी कि वो मुझे चोंट नहीं पहुंचाएगी, डरता हूँ|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 8. I am not bound to win, but I am bound to be true.

In Hindi: मैं जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूँ परन्तु मैं सच्चा होने के लिए प्रतिबद्ध हूँ|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 9. If you look for the bad in people expecting to find it, you surely will.

In Hindi: यदि आप किसी भी व्यक्ति के अन्दर बुराई खोजने की इच्छा से देखते हैं, तो आपको जरूर मिल जायेगी|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 10. Always bear in mind that your own resolution to succeed is important than any other.

In Hindi: हमेशा याद रखना- कि आपके सफल होने का संकल्प बांकी सभी चीजों से महत्वपूर्ण है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 11.  Avoid popularity if you would have peace.

In Hindi: अगर शांती चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 12. I have always found that mercy bears richer fruit than strict justice.

In Hindi: मैंने ये हमेशा पाया है कि कड़ी सजा या न्याय की तुलना में दया ज्यादा मीठे फल देती है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

अब्राहम लिंकन Quotes हिन्दी में  Abraham Lincoln Quotes in Hindi 

Quote 13. All that I am, or hope to be. I owe to my angel mother.

In Hindi: मैं जो भी हूँ, या होने की आशा करता हूँ| उसका श्रेय मेरी मां को जाता है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 14. A friend is one who has the same enemies as you have.

In Hindi: मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं, जो आपके शत्रु हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 15. Those who deny freedom to others deserve it not for themselves.

In Hindi: जो लोग दूसरों को आजादी देने से इनकार करते हैं, वो खुद भी इसके योग्य नहीं हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 16. You cannot build character and courage by taking away a man’s initiative and independence.

In Hindi: आप अपने चरित्र और साहस का निर्माण किसी अन्य के अवसर व् स्वतंत्रता को छीन कर नहीं कर सकते|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 17. Give me six hours to chop down a tree and I will spend the first four sharpening the axe.

In Hindi: किसी पेड़ को काटने के लिए यदि मुझे छह घंटे दिए जाये, मैं पहले चार घंटे कुल्हाडी की धार तेज करने में लगाऊंगा|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 18. Democracy is the government of the people, by the people, for the people.

In Hindi: प्रजातंत्र लोगों की, लोगों के द्वारा, और लोगों के लिए बनाई गयी सरकार है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 19. If you once forfeit the confidence of your fellow- citizens, you can never regain their respect and esteem.

In Hindi: यदि एक बार आप अपने साथी नागरिकों का भरोसा तोड़ देते हैं, तो आप फिर कभी उनका आदर एवं सम्मान नहीं पा सकेंगे|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Related Post

  • बेंजामिन फ्रैंकलिन के अनमोल विचार
  • वाँरेन बफे के अनमोल विचार

Quote 20. No man has a good enough memory to make a successful liar.

In Hindi: दुनियां में किसी भी व्यक्ति के पास सफलता पूर्वक झूठ बोलने के लिए पर्याप्त स्मरण शक्ति नहीं है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 21. In the end, it is not the years in your life that count. It is the life in your years.

In Hindi: अंत में यह मायने नहीं रखता कि आपके जीवन में कितने साल हैं, बल्कि यह कि आपके साल कितने जीवंत हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 22. The philosophy of the school room in one generation will be the philosophy of government in the next.

In Hindi: विद्यालय के कमरे की एक पीढी के सिद्धांत अगली सरकार के सिद्धांत होंगे|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 23. My great concern is not whether you have failed. But whether you are content with failure.

In Hindi:  मुझे अधिक चिंता इस बात से नहीं है कि आप असफल हुए, बल्कि इस बात से है कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote 24. As I would not be a slave, so I would not be a master. This expresses my idea of democracy.

In Hindi: जिस तरह मैं एक गुलाम नहीं बनना चाहता, उसी प्रकार मैं किसी गुलाम का मालिक भी नहीं बनाना चाहता| मेरी यह सोंच लोकतंत्र के सिंद्धांत को दर्शाती है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 25. If we could first know whither we are tending, we could then better judge what to do, and how to do it.

In Hindi: यदि हम पहले ये जान लें कि हम कहाँ पर हैं और किस दिशा में जा रहे हैं| तो हमें क्या और कैसे करना है, इस बात का बेहतर निर्णय कर सकते हैं|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

Quote 26. Nothing in this world is impossible to a willing heart.

In Hindi: कुछ करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के लिए इस दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है|

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 

 

1 thought on “अब्राहम लिंकन के प्रेरक विचार Abraham Lincoln Quotes in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *